जम्मू-कश्मीर में 8 चरणों में हुए डीडीसी चुनाव के नतीजे आज देर शाम तक आ जाएंगे। इसमें 280 सीटों पर 2178 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। जिला विकास परिषद के चुनाव बैलेट पेपर के जरिए हुए हैं। मतगणना चल रही है। रुझान आना शुरू हो गए हैं, लेकिन परिणाम आज देर शाम तक ही आएंगे।
जिला विकास परिषद के चुनाव परिणाम में भाजपा और गुपकार गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 280 में से 133 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें भाजपा और गुपकार में कांटे का मुकाबला दिख रहा है। वहीं कांग्रेस ने भी 15 सीटों पर बढ़त बना रखी है। अहम बात ये है कि मतगणना शुरू होते ही अन्य का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जोकि अभी तक जारी है।
- गुपकार गठबंधन- 43
- भाजपा- 43
- कांग्रेस- 15
- जेकेएपी- 05
- अन्य- 27
सभी जिला मुख्यालयों में अपनी-अपनी 14 सीटों पर डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का तीन स्तरीय घेरा बना दिया गया है। यहां प्रदेश पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के जवान हर पल की निगरानी करेंगे।
संवेदनशील केंद्रों के बाहर क्विक एक्शन टीम को भी तैनात किया गया है। क्यूएटी किसी भी घटना से निपटने के लिए कारगर साबित होगी। मतगणना शुरू हो गई है। चिनैनी में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है।