फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः दरबार के स्वागत को सजने लगा शहर, सचिवालय-सड़कों को बनाया जा रहा चकाचक

Thu, 03 Oct 2019 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
दरबार मूव - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार के दरबार के लिए शीतकालीन राजधानी जम्मू शहर को सजाने का काम जोरशोर से शुरू कर दिया गया है। सरकार के कामकाज के मुख्य केंद्र नागरिक सचिवालय के अलावा अफसरों के बंगलों की साज सज्जा के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं, गर्मियों में बदरंग रहीं सड़कों को भी पेंट मार्किंग से सजाया जा रहा है।

विज्ञापन

 
नागरिक सचिवालय व इसके आसपास के क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके अलावा अफसरों और दरबार के साथ आने वाले कर्मचारियों के बंगलों के आसपास की सड़कें भी चकाचक हो रही हैं।

एस्टेट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद इलियास के अनुसार जम्मू में दरबार के आगमन से पहले नागरिक सचिवालय के अलावा दरबार से संबंधित अन्य कार्यों को पूरा कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 25 अक्तूबर को श्रीनगर में दरबार मूव के कार्यालय बंद हो जाएंगे। फिर चार नवंबर से जम्मू में दरबार खुल जाएगा।
विज्ञापन


दरबार मूव के साथ नागरिक सचिवालय, राजभवन के अलावा हाईकोर्ट, पुलिस मुख्यालय समेत कई अन्य विभागों के करीब दस हजार मुलाजिम जम्मू शिफ्ट हो जाएंगे। ऐसे में छह महीने तक सुस्त रहे सभी विभाग सक्रिय होना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें