फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: शराब पीकर किया हंगामा; अब दस दिन करनी होगी सार्वजनिक स्थलों की सफाई

Sun, 23 Feb 2025 11:59 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों को अब जेल की सजा की बजाय सार्वजनिक स्थलों की सफाई करने का आदेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों को अब अनोखी सजा मिलेगी। जेल जाने की जगह धार्मिक या फिर सार्वजनिक स्थलों की कई दिन साफ सफाई करनी पड़ेगी। जिला पुलिस ने ऐसे ही कई मामलों में जब आरोपियों को अदालत में पेश किया गया तो अदालत ने सजा देने की जगह सफाई करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


ताजा मामला सिद्धड़ा क्षेत्र का है। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से नशा करने और अव्यवस्थित आचरण के लिए बजालता के रहने वाले लेख राज और अशोक सिंह को गिरफ्तार किया। इन्हें विशेष आबकारी मोबाइल मजिस्ट्रेट जम्मू की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन्हें सजा सुनाने की जगह सुधारात्मक सजा दी। लेखराज और अशोक सिंह को 10 दिनों तक प्रतिदिन एक घंटे निकटतम अस्पताल में सामुदायिक सेवा करने का निर्देश दिया गया है।

नए आपराधिक कानूनों के तहत यह प्रावधान छोटे अपराधों के लिए पुनर्वास और सामुदायिक भागीदारी पर जोर देता है, जो सजा के बजाय सुधार को बढ़ावा देता है।वहीं, इसी तरह के एक अन्य मामले में 17 फरवरी को कोट गढ़ी गांव के रहने वाले अमित मेहरा को नशे की हालत में सार्वजनिक उपद्रव करते पाया गया था।
विज्ञापन


मोबाइल मजिस्ट्रेट ने उन्हें 27 फरवरी तक कुल सात दिनों के लिए अखनूर स्थित वृद्धाश्रम में सामुदायिक सेवा करने का भी निर्देश दिया। बता दें कि जिले में पहला मामला झज्जर कोटली क्षेत्र में पेश आया था। यहां दो व्यक्तियों को अदालत ने पार्क और अस्पताल में एक हफ्ते के लिए साफ सफाई करने का निर्देश दिया था। अभी दो दिन पहले अखनूर में भी दो लोगों को ऐसा ही करने पर सार्वजनिक जगहों की सफाई करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें