फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: छह मंजिला विधानसभा परिसर का निर्माण कार्य फिर शुरू, करीब डेढ़ साल से रुका पड़ा था काम

Sat, 01 Jan 2022 11:01 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए विधानसभा परिसर के डिजाइन के तहत विधानसभा के साथ विधान परिषद के लिए हाल भी बनाए गए थे, लेकिन अब डिजाइन में बदलाव कर विधान परिषद के हाल को मल्टीपर्पस हाल में बदला जाएगा। 
विज्ञापन
जम्मू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले करीब डेढ़ साल से जम्मू में रुका पड़ा छह मंजिला विधानसभा परिसर का निर्माण कार्य अचानक शुरू हो गया है। डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। अगले साल 2022 में चुनाव हों तो नए विधानसभा परिसर में ही विधानसभा सत्र का आयोजन हो, इस लक्ष्य के साथ कार्य को गति दी जा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए विधानसभा परिसर के डिजाइन के तहत विधानसभा के साथ विधान परिषद के लिए हाल भी बनाए गए थे, लेकिन अब डिजाइन में बदलाव कर विधान परिषद के हाल को मल्टीपर्पस हाल में बदला जाएगा। 

विज्ञापन


जम्मू में विधानसभा व नागरिक सचिवालय की इमारत काफी पुरानी होने की वजह से छह मंजिला नए विधानसभा भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पहले दो फ्लोर विधानसभा की कार्यवाही के लिए बनने हैं। इसके अलावा मल्टीपर्पस हाल, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के चैंबर, मुख्य सचिवों से लेकर प्रशासनिक सचिवों के लिए कार्यालय भी बनने हैं। 

जम्मू में नागरिक सचिवालय से सटे क्षेत्र में बनाए जा रहे नए विधानसभा परिसर के निर्माण कार्य की आधारशिला एक जुलाई 2011 को रखी गई थी। हालांकि परियोजना के निर्माण कार्य ने गति 2016 में पकड़ी। परियोजना का निर्माण कार्य तीन साल में पूरा होना था लेकिन प्रदेश में सरकार के बदलने और 2019 में जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद से परियोजना का निर्माण कार्य ठप सा पड़ा हुआ था। इस वजह से 104 करोड़ से बढ़कर परियोजना की अनुमानित राशि 200 करोड़ के पार जा चुकी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- क्राइम ब्रांच जम्मू: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी पर चार के खिलाफ चार्जशीट पेश

 

पिछले दस दिनो से नए विधानसभा परिसर का शेष निर्माण कार्य शुरू किया गया है। अगले साल 2022 में निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। - राजेश शवन, प्रबंध निदेशक, जम्मू-कश्मीर परियोजना निर्माण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें