फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : सुरनकोट में माहौल बिगाड़ने की साजिश, मंदिर को निशाना बनाकर फेंका ग्रेनेड

Thu, 16 Nov 2023 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हमले में मंदिर के आंगन का फर्श सीढि़यां और छत को नुकसान पहुंचा है जबकि मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाका होते ही वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों में आतंकी हमले की आशंका पैदा हो गई।
विज्ञापन
हमले की निशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर शरारती तत्वों ने कृष्ण एंव शिव मंदिर को निशाना बना कर ग्रेनेड से हमला कर माहौल बिगाड़ने की साजिश की। हमले में मंदिर के आंगन का फर्श सीढि़यां और छत को नुकसान पहुंचा है जबकि मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाका होते ही वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों में आतंकी हमले की आशंका पैदा हो गई।

विज्ञापन


नजदीक में रहने वाले कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। सेना व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई हैा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तत्काल फारेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया जो इस बात की जांच कर रही है कि यह धमाका किस प्रकार का था और इसमें किस प्रकार के विस्फोटक का प्रयोग किया गया ।

एलओसी के नजदीक और संवेदनशील इलाका होने के कारण सुरक्षाबल जांच में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। सुरनकोट नगर परिषद के उपाध्यक्ष एंव भाजपा नेता संजय केसर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि धमाका रात करीब नौ बजे हुआ। जब किसी ने मंदिर में ग्रेनेड फेंका, जो मंदिर की छत से टकरा कर आंगन में गिर कर फट गया। केसर का कहना है कि आतंकवाद के दौर में भी कभी मंदिर पर कोई हमला नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें