फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अदाणी मामले में प्रदर्शन, आरबीआई-एसबीआई और एलआईसी को बचाने की मांग

Mon, 06 Feb 2023 12:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर अदाणी मामले को आरबीआई और एलआईसी दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी और सच्चाई लोगों के सामने लाएगी।
विज्ञापन
जम्मू में अडाणी मामले में प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और एलआईसी और एसबीआई के रवैये के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को शहीदी चौक जम्मू में प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर अदाणी मामले को आरबीआई और एलआईसी दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस इसका विरोध करेगी और सच्चाई लोगों के सामने लाएगी। इससे पहले उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी में जुट गई है। अगले सप्ताह से प्रदेश भर में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।

पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और राहुल गांधी की चिट्ठी पहुंचाएंगे।इसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। भल्ला ने कहा कि हाथ जोड़ो अभियान पूरे जम्मू-कश्मीर भर में चलेगा।
विज्ञापन


उनका कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ जोड़ो अभियान को भी कांग्रेस प्रदेश में पूरी सक्रियता के साथ चलाएगी। इसे कामयाब बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के अलावा राष्ट्रीय स्तर के पार्टी नेता भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन


अभियान के तहत राहुल गांधी की चिट्ठी, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की सच्चाई बयां की है, उसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें