फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राहुल गांधी की MP सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया संकल्प सत्याग्रह

Sun, 26 Mar 2023 02:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

विकार रसूल ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़क से संसद तक भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में मुखर हैं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Congres Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को जम्मू और श्रीनगर में संकल्प सत्याग्रह किया। जम्मू में पार्टी प्रदेश विकार रसूल और श्रीनगर में पार्टी नेता गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में विरोध जताया गया। विकार रसूल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि सभी गैर-भाजपा धर्मनिरपेक्ष दल एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़क से संसद तक भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में मुखर हैं। इसी से बौखलाहट में भाजपा सरकार ऐसे कदम उठा रही है।

वहीं, श्रीनगर में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मीर ने कहा कि सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता को अयोग्यता करार देने में जल्दबाजी की है। राहुल गांधी सजा या अयोग्यता से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'वह डरने वाले नहीं हैं और न हम लोग डरेंगे। यह आम लोगों की लड़ाई है। अगर राहुल गांधी के साथ ऐसा हो सकता है, जिनके परिवार ने तीन प्रधानमंत्रियों सहित देश को इतना कुछ दिया है, तो आम लोगों का क्या हो सकता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे। आज यह शांतिपूर्ण विरोध किया गया है। आने वाले दिनों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसमें समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दल हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें