फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Omar Abdullah Oath: उमर ने ली J&K के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कांग्रेस का सरकार से बाहर रहने का फैसला

Wed, 16 Oct 2024 02:05 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

खास बातें

Jammu Kashmir CM Swearing Ceremony Live Updates : जम्मू कश्मीर में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ - फोटो : DD News Kashmir
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:29 PM, 16-Oct-2024

उमर अब्दुल्ला को मेरी शुभकामनाएं: पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. कर्ण सिंह

उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. कर्ण सिंह ने कहा, '10 साल के बाद चुनाव हुए हैं। बिना कोई दुर्घटना के चुनाव हुए ये बहुत बड़ी बात है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को पहली बार मौका मिला अपने राजनीतिक विचारों को प्रकट करने का। मैं इसका स्वागत करता हूं। उमर अब्दुल्ला को मेरी शुभकामनाएं। हमारी अगली इच्छा पूर्ण राज्य के दर्जे की है। वो जल्द पूरी होनी चाहिए।'

12:56 PM, 16-Oct-2024

हमें खुशी है कि हमारा गठबंधन सहयोगी सीएम बना: खरगे

उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "मैं उन्हें बधाई देने आया हूं। हमें खुशी है कि हमारा गठबंधन सहयोगी सीएम बना और लंबे समय के बाद यहां लोकतंत्र स्थापित हुआ है... हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां राज्य का दर्जा बहाल हो।"

12:30 PM, 16-Oct-2024

केंद्र शासित प्रदेश की पहली सरकार को बधाई: कविंदर गुप्ता

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने कहा, "मैं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की पहली सरकार को बधाई देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए काम करेंगे। चुनाव में उन्होंने जो मुद्दा उठाया जैसे पत्थरबाजों को छोड़ना, वे इन चीजों पर कम ध्यान देंगे और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर ध्यान देंगे। मुझे उम्मीद है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकारों में पहले जो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ भेदभाव हुआ, वह फिर नहीं होगा। हमें उम्मीद है कि सरकार चलेगी, अगर यह अच्छी तरह से चलेगी तो केंद्र सरकार का वादा भी पूरा होगा कि अगर कानून-व्यवस्था और यहां के हालात सुधरते हैं तो राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।"

विज्ञापन
12:28 PM, 16-Oct-2024

2019 के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत जख्म लगे: महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "जम्मू-कश्मीर को बहुत सालों के बाद अपनी एक सरकार मिली है। लोगों ने एक स्थिर सरकार चुनी है। जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत मुश्किल दौर है। 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत जख्म लगे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जो सरकार बनी है वो सबसे पहले इन जख्मों का मरहम करेगी। 5 अगस्त 2019 के फैसले से जो लोगों को तकलीफ हुई है उसके बारे में सबसे पहले प्रस्ताव पास करें और उस फैसले की निंदा करें।"

12:27 PM, 16-Oct-2024

रविंदर रैना ने दी बधाई

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, 'उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है और मैं उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्रिमंडल को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे जम्मू-कश्मीर की बेहतरी और जम्मू-कश्मीर की शांति और समृद्धि के लिए काम करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि पिछले 10 सालों में जम्मू-कश्मीर में जो शांति स्थापित हुई है, उसे और मजबूत किया जाएगा ताकि लोगों को लाभ मिल सके। मैं नई सरकार को बधाई देता हूं।'

विज्ञापन
12:26 PM, 16-Oct-2024

क्या बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, "यह(यहां सरकार बनना) बहुत जरूरी था और अधिकार मिलना इससे भी ज्यादा जरूरी है।"

12:14 PM, 16-Oct-2024

जम्मू-कश्मीर का नया मंत्रिमंडल

उमर अब्दुल्ला- मुख्यमंत्री
सुरिंदर चौधरी- उपमुख्यमंत्री
सतीश शर्मा- मंत्री
जावेद राणा- मंत्री
सकीना इट्टू- मंत्री
जावेद अहमद डार- मंत्री

11:56 AM, 16-Oct-2024

डिप्टी सीएम होंगे सुरिंदर चौधरी

सुरिंदर चौधरी जम्मू-कश्मीर के नए डिप्टी सीएम होंगे। नौसेरा सीट से सुरिंदर चौधरी ने भाजपा के रविंदर रैना को हराया था।

11:54 AM, 16-Oct-2024

कांग्रेस का सरकार से बाहर रहने का फैसला

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी फिलहाल जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्रालय में शामिल नहीं हो रही है। कांग्रेस ने केंद्र से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की जोरदार मांग की है, इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भी कई बार सार्वजनिक बैठकों में इसका वादा किया है। लेकिन जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया है। हम नाखुश हैं इसलिए फिलहाल हम मंत्रालय में शामिल नहीं हो रहे हैं, JKPCC प्रमुख ने कहा और कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी

11:51 AM, 16-Oct-2024

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, AAP नेता संजय सिंह, CPI नेता डी राजा सहित INDIA गठबंधन के अन्य नेता यहां मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस ने उमर सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। 

11:44 AM, 16-Oct-2024

जावेद डार ने मंत्री पद की शपथ ली

बारामूला के राफियाबाद से नेकां विधायक जावेद अहमद डार ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, निर्दलीय के तौर पर विधायक बने सतीश शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सतीश शर्मा छंब विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। जावेद राणा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

11:41 AM, 16-Oct-2024

सकीना इट्टू ने ली मंत्री पद की शपथ

सकीना इट्टू ने मंत्री पद की शपथ ली। जावेद राणा ने मंत्री पद की शपथ ली। जावेद राणा मेंढर से नेकां विधायक हैं। 

11:32 AM, 16-Oct-2024

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

11:29 AM, 16-Oct-2024

SKICC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कुछ देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) पहुंचे। वह कुछ ही देर में यहां जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

11:26 AM, 16-Oct-2024

नेकां की ओर से सात मंत्री लेंगे शपथ

उमर अब्दुल्ला सरकार की ओर से सात मंत्रियों को शपथ देने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के मंत्री पद को लेकर अभी फैसला फंसा हुआ है।

11:16 AM, 16-Oct-2024

अपने आवास से रवाना हुए उमर अब्दुल्ला

JKNC के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला अपने आवास से रवाना हुए। वे श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

11:04 AM, 16-Oct-2024

श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी श्रीनगर पहुंचे

11:02 AM, 16-Oct-2024

CPI नेता डी राजा ने जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, 'मैं अपनी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में सफल शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं। जम्मू-कश्मीर के अधिकारों को बहाल करना जम्मू-कश्मीर के लिए एक नई शुरुआत होगी।'

10:57 AM, 16-Oct-2024

उमर के दूसरे कार्यकाल के लिए मंच तैयार

उमर को बीते वीरवार को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल का नेता चुना गया था, जिससे मुख्यमंत्री के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के लिए मंच तैयार हो गया। उनका पहला कार्यकाल 2009 से 2014 तक था जब जम्मू-कश्मीर एक पूर्ण राज्य था तब भी नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार थी। हाल ही में हुए चुनावों में 90 सीटों में से नेकां ने 42 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं। दोनों चुनाव पूर्व सहयोगी दलों के पास 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत है। 

10:19 AM, 16-Oct-2024

इंडिया गठबंधन मजबूत और एकजुट है: इफरा जान

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता इफरा जान का कहना है, 'आज जो सीएम शपथ लेंगे, उन्हें जम्मू-कश्मीर की 1.35 करोड़ जनता ने चुना है। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई देना चाहती हूं क्योंकि आच उनकी चुनी हुई सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन के बारे में फैलाई जा रही अफवाहें निराधार हैं, इंडिया गठबंधन मजबूत और एकजुट है।'

10:08 AM, 16-Oct-2024

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे कई दिग्गज नेता

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और CPI नेता डी राजा जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंचे।

10:01 AM, 16-Oct-2024

एलजी ने शपथ लेने के लिए किया था आमंत्रित

नेकां के संभागीय अध्यक्ष कश्मीर नासिर असलम वानी ने कहा कि एलजी ने सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष को केंद्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था। यह आमंत्रण केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के एक दिन बाद भेजा गया। एलजी के प्रमुख सचिव ने अब्दुल्ला को पत्र सौंपकर शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय के बारे में बताया। 

09:31 AM, 16-Oct-2024

शपथ ग्रहण समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार-ए-अनवर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

09:27 AM, 16-Oct-2024

'बहुत कुछ करना है, लोगों को एक हौसला देना है'

जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाला आखिरी मुख्यमंत्री था। अब मैं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला मुख्यमंत्री बनूंगा। 6 साल तक सेवा की, मैं इससे काफी खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थायी है। हम लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं और ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करके शुरू करना होगा। बहुत कुछ करना है, लोगों को एक हौसला देना है कि उनकी हुकूमत है, उनकी आवाज सुनी जाएगी। 5-6 साल हो गए कोई लोगों को सुनने के लिए तैयार नहीं था। हमारा फर्ज बनेगा कि हम उनकी बात सुने और उस पर अमल करें। हमारी कोशिश रहेगी कि हम लोगों के उम्मीदों के बराबर आएं।'

09:23 AM, 16-Oct-2024

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा को इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के घटकों को निमंत्रण भेजे गए हैं।

09:13 AM, 16-Oct-2024

CM Omar Abdullah Oath: उमर ने ली J&K के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कांग्रेस का सरकार से बाहर रहने का फैसला

डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह 11:30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें