फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दूध, पनीर और अंडा भी मिलेगा, अप्रैल माह से शुरू होगी नई व्यवस्था

Tue, 20 Dec 2022 10:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बच्चों को हर रोज एक गिलास दूध और एक अंडा दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे बच्चे जो शाकाहारी हैं, उन्हें डाइट में चावल के साथ पनीर मिलेगा।
विज्ञापन
anganwadi - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययन कर रहे बच्चों को अब दूध, पनीर और अंडा भी मिलेगा। मौजूदा समय में दोपहर के भोजन में बच्चों को सिर्फ चावल और दाल ही मिल पाता है। अन्य खाद्य सामग्री नहीं मिलती थी। अब बच्चों को संतुलित भोजन देने की तैयारी इंटेग्रेटेड चाइल्ड डेवलेपमेंट सर्विस (आईसीडीएस) कर रहा है। प्रदेश भर में साठ हजार के करीब आंगनबाड़ी केंद्र हैं।

विज्ञापन


बच्चों को हर रोज एक गिलास दूध और एक अंडा दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे बच्चे जो शाकाहारी हैं, उन्हें डाइट में चावल के साथ पनीर मिलेगा। व्यवस्था अप्रैल माह से शुरू होगी। इसके लिए आईसीडीएस की ओर से जरूरी कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है।

आईसीडीएस के सूत्रों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययन करने वाले बच्चे गरीब घरों से हैं। ऐसे में उन्हें संतुलित भोजन नहीं मिल पाता। बच्चे जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं तो बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। संतुलित भोजन मिलने से बच्चे बीमारियों की चपेट में नहीं आएंगे।  
विज्ञापन



बच्चों की डाइट में अब दूध, पनीर और अंडा शामिल किया जाएगा। इसके लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। आगामी साल में अप्रैल से बच्चों को भोजन के साथ अलग से दूध और अंडा भी दिया जाएगा।  -रूबीना कौसर, मिशन निदेशक जम्मू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें