फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में दस जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर की चपेट में लेह-लद्दाख

Sat, 07 Jan 2023 09:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 7 से 10 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मुगल रोड पर मार पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बर्फ से ढका गांदरबल जिले का जोजिला गांव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कड़ाके की ठंड से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू कश्मीर के लगभग हिस्सों में शीतलहर जारी है। जम्मू में लगातार दूसरे दिन का पारा दस डिग्री से कम रहा। घाटी के सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। कोहरे में कम रोशनी के कारण ट्रेन और रेल सेवाएं लगातार प्रभावित हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 7 से 10 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू में शनिवार को भी कोहरा छाया रहा। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मुगल रोड पर मार पड़ सकती हैं।

प्रदेश में शुक्रवार के साथ शनिवार को अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ मौसम में खास सुधार नहीं हुआ। ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों के मुकाबले सर्दी के कारण बाजारों में खरीदारों की भीड़ कम रही। लोगों ने ठंड से बचने के लिए सभी उपाय किए। कड़ाके की सर्दी में बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री गिरकर 9.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.4, बटोत में 3.6, कटड़ा में 4.6 और भद्रवाह में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। इससे लग रहा है कि अगले चौबीस घंटों में कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में दिन का तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

स्थान        न्यूनतम तापमान 

विज्ञापन

लेह         माइनस 14.6
पहलगाम   माइनस  8.6
काजीगुंड    माइनस 5.8
कुपवाड़ा    माइनस 5.6
श्रीनगर    माइनस 5.5
गुलमर्ग      माइनस 5.0
कोकरनाग   माइनस  4.3

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें