फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक: कश्मीर में हिंसा भड़काने वाले मुलाजिमों पर गिर सकती है गाज

Thu, 13 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 14 अक्टूबर को शाम बजे नागरिक सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। पहले यह बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई थी। 
विज्ञापन


फिलहाल बैठक का एजेंडा मंत्रियों को जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कश्मीर हिंसा में पत्थरबाजों को भड़काने के आरोप में चिह्नित 25 कर्मचारियों की बर्खास्तगी का फैसला किया जा सकता है।

इसके साथ ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल भी संभव है। कुछ जिलों के डीसी बदले जा सकते हैं। दरबार मूव के दौरान घाटी में होने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कुछ प्रशासनिक मसलों को भी बैठक में रखा जा सकता है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि कैबिनेट की बैठक पहले पिछले महीने बुलाई गई थी, लेकिन उस दिन श्रीनगर और जम्मू में उज्ज्वला योजना के शुभारंभ के कारण मुख्यमंत्री की व्यस्तता को देखते हुए बैठक टाल दी गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें