फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2024: जम्मू कश्मीर के 18.36 लाख घरों को मिलेंगे नल कनेक्शन, शाहपुर कंडी बांध होगा शुरू

Tue, 06 Feb 2024 02:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के तहत वर्ष 2024-25 के दौरान 51 योजनाएं पूरी की जाएंगी। शाहपुर कंडी बांध के 2024-25 में चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन
water Tap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में जल आपूर्ति और सिंचाई सुविधा देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 18.36 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे। चार हजार गांवों में हर घर को जल सुविधा से जोड़ा जाएगा। 3244 जेजेएम योजनाओं को उनके संचालन और रखरखाव के लिए पानी समितियों, पीआरआई को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


78 प्रमुख मध्यम सिंचाई योजनाएं पूरी की जाएंगी। इससे 250 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का सृजन होगा। 2400 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता सृजित करने के लिए 297 लघु सिंचाई योजनाएं पूरी की जाएंगी। इसमें 4400 लोगों की आबादी लाभान्वित होगी। 

302 बाढ़ नियंत्रण योजनाएं पूरी की जाएंगी। तीन हजार हेक्टेयर भूमि को संरक्षित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के तहत वर्ष 2024-25 के दौरान 51 योजनाएं पूरी की जाएंगी। शाहपुर कंडी बांध के 2024-25 में चालू होने की संभावना है। इससे प्रदेश के कठुआ और सांबा में 32173 हेक्टेयर भूमि के लिए 1150 क्यूसेक सिंचाई सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें