फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बडगाम में गीजर में हुआ विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Wed, 22 May 2024 11:56 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के बडगाम में एक घर में गीजर विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के बडगाम के नरकारा गांव के एक घर में बुधवार सुबह गीजर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि घर एक दीवार पूरी तरह से टूट गई। इसकी चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, परिवार के दो सदस्य घायल हो गए।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। तुरंत लोगों को बचाने के लिए प्रयास शुरू किए गए। पुलिस को भी सूचित किया गया।

जानकारी के अनुसार, बडगाम के नरकारा गांव में अब्दुल गनी डार के बेटे मंजूर अहमद डार के घर पर गीजर में विस्फोट हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से घर को नुकसान पहुंचा है। एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

मंजूर अहमद डार उस समय अंदर थे। वह मलबे के नीचे दब गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। बचाव दल मलबे से दो परिवार के सदस्यों को निकालने में कामयाब रहे, लेकिन उन्हें भी चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें