फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: लद्दाख के स्कूली बच्चे अब भोटी भाषा में पढ़ेंगे, 15 दिन में बदलेंगे साइनबोर्ड

Thu, 15 Sep 2022 01:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लद्दाख प्रशासन ने पाठ्य और शिक्षण सामग्री को भोटी भाषा में पहले से ही तैयार कर लिया गया है। परिषद ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के साइनबोर्ड अब भोटी और अंग्रेजी भाषा में प्रदर्शित करने को कहा है।
विज्ञापन
लद्दाख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के स्कूली बच्चे अब भोटी भाषा में पढ़ेंगे। शिक्षा विभाग और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह ने स्कूलों में बच्चों को भोटी भाषा में पढ़ाने के प्रस्ताव पर अमल करने के निर्देश दे दिए हैं। पाठ्य और शिक्षण सामग्री को भोटी भाषा में पहले से ही तैयार कर लिया गया है। परिषद ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के साइनबोर्ड अब भोटी और अंग्रेजी भाषा में प्रदर्शित करने को कहा है।

विज्ञापन


साइनबोर्ड बदलने का काम 15 दिन में पूरा किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट ताशी ग्यालसन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारी पार्षदों की बैठक में यह फैसला लिया गया। भोटी भाषा में पढ़ाई की व्यवस्था पूरे लेह जिले में लागू होगी। भोटी भाषा में शिक्षण सामग्री को वेन स्टैंजिन नुरबू ने तैयार किया है। 

अगले वर्ष से भोटी पर आयोजन

लद्दाख में भोटी भाषा के प्रसार के लिए परिषद अगले वर्ष से विशेष आयोजन करेगी। इसके लिए सरकारी स्तर पर भोटी भाषा दिवस भी मनाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें