फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी के बथूनी-मुरादपुर में धमाके, पुंछ में संदिग्ध दिखने पर फायरिंग

Sun, 17 Mar 2024 04:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जिला पुंछ में बेतार नदी से सटे इलाके में देर रात संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर सेना ने गोलीबारी की। जवानों ने पांच राउंड फायर किए।
विज्ञापन
सुरक्षा बला (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग जिला राजोरी के बथूनी और मुरादपुर में शनिवार देर रात एक के बाद एक दो संदिग्ध धमाके हुए। उधर, पुंछ में बेतार नदी से सटे इलाके में संदिग्ध व्यक्ति देखे गए। सुरक्षा बलों ने दोनों इलाकों को घेरकर तलाशी अभियान चलाया है। पुंछ में संदिग्धों पर सुरक्षा बलों ने फायरिंग भी की है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, राजोरी के बथूनी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10:30 और 11:00 बजे के बीच लोगों ने जोरदार धमाकों की आवाज सुनी। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके में पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन संदिग्ध विस्फोट के स्थान का कोई सुराग नहीं मिला। न ही कोई विस्फोटक बरामद हुआ है। 

उधर, मुरादपुर में भी रात करीब 11:30 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। हालांकि, कोई भी पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि दोनों इलाकों में धमाके हुए हैं। खबर लिखे जाने तक सुरक्षा बलों के जवान देर रात तक दोनों इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान में जुटे थे। बता दें कि 16 दिसंबर, 2022 को मुरादपुर के अल्फा टीसीपी स्थित सैन्य शिविर के गेट पर सुबह 6:00 बजे हुई संदिग्ध गोलाबारी में दो स्थानीय युवकों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


जवानों ने पांच राउंड फायर किए

जिला पुंछ में बेतार नदी से सटे इलाके में शनिवार देर रात संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर सेना ने गोलीबारी की। जवानों ने पांच राउंड फायर किए। बेतार नदी पर बने पुल की दोनों तरफ नाकाबंदी कर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। घटना से आसपास के इलाके के लोग डर गए। सूत्रों के अनुसार देर रात पुंछ और नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव गुलपुर अजोट व दिगवार के बीच बहती बेतार नदी के इस पार तैनात सेना के जवानों ने नदी में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी ने इलाके को घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें