फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः भाजपा नेता का केंद्र पर निशाना, बोले- लोगों के मुद्दे सुलझाने में विफल रही सरकार

Mon, 18 May 2020 02:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सिद्दीक खान ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की समस्याओं पर केंद्र और यूटी प्रशासन से निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा लेकिन दोनों ही सरकारें लोगों के मुद्दों से निपटने में विफल रहीं।

विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डाक बंगलो में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के मुद्दों के प्रति केंद्र सरकार का रवैया उदासीन है। सरकारें इस तरफ  ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग उम्मीद कर रहे थे कि अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद विकास, व्यापार, पर्यटन, रोजगार, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में व्यापक बदलाव आएगा लेकिन दुर्भाग्य से जम्मू-कश्मीर के यूटी में बदल जाने के बाद प्रशासन राज्य में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि जब एक वरिष्ठ राजनेता जिसने कई चुनाव लड़े, किसी अधिकारी से नहीं मिल सकता तो एक आम आदमी उन्हें कैसे मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा का हिस्सा होने पर गर्व है और मैंने अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण का स्वागत किया लेकिन निर्णय के बाद मुद्दों से निपटने की प्रक्रिया ने लोगों को निराश किया। कोविड 19 पर उन्होंने कहा कि मैंने लोगों की बेहतरी के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किए लेकिन कोई भी अधिकारी मुझसे नहीं मिला। लोगों को कोरोना महामारी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा प्राप्त होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें