फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पूर्व विधायक गगन भगत भाजपा से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते किया बाहर

Mon, 10 Dec 2018 07:58 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गगन भगत - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू के आरएसपुरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक गगन भगत को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। गर्ल फ्रैंड के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो से भाजपा की हुई किरकिरी के बाद 19 जुलाई 2018 से ही गगन भगत भाजपा से निलंबित चल रहे थे। 
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र ने अमर उजाला को बताया कि निलंबन के बावजूद डॉ. गगन भगत पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनैतिक व्यवहार में संलिप्त पाए गए हैं और अनुशासन समिति के दिशा निर्देशों का भी उन्होंने पालन नहीं किया है और लगातार पार्टी विरोधी और जम्मू विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया है। ऐसे में समिति की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी तत्काल प्रभाव से बाहर कर दिया गया है। 

प्रदेश भाजपा ने आरएसपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह गगन भगत को उनके पूर्व के पद व भाजपा से जोड़कर न देखें।

2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 25 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और आरएसपुरा विधानसभा क्षेत्र से गगन भगत निर्वाचित हुए थे। ऐसी चर्चाएं हैं कि गगन भगत नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें