फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बाढ़ पीड़ितों के लिए जम्मू पहुंचीं भूमि पेडनेकर, बावे वाली माता के दरवार में टेका माथा

Mon, 22 Sep 2025 05:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जम्मू पहुंचकर संयम पंडोह और उनकी टीम के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद में शामिल हुईं। उन्होंने माता बावे वाली मंदिर में पूजा कर राहत की कामना की और फिल्मी साथियों से भी मदद की अपील की।

 
विज्ञापन
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज जम्मू पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रसिद्ध डोगरा अभिनेता संयम पंडोह और उनकी टीम 'श्रीहन हेल्प्स फाउंडेशन' तथा 'सैम्स प्रोडक्शन' के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कार्यों में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


भूमि पेडनेकर ने सबसे पहले माता बावे वाली के दरबार में पहुंचकर नवरात्रि के पहले दिन पूजा-अर्चना की और जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा से राहत की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ अभिनेता संयम पंडोह और यशिका खजूरिया भी मौजूद रहीं।

मीडिया से बात करते हुए भूमि ने कहा, मैं काफी समय से सोशल मीडिया पर संयम जी और उनकी टीम के राहत कार्यों को देख रही थी। उनकी मेहनत और समर्पण ने मुझे बहुत प्रभावित किया। मुझे लगा कि मुझे भी कुछ करना चाहिए, यह सिर्फ मदद नहीं, एकजुटता दिखाने का समय है। 
विज्ञापन


संयम पंडोह ने भूमि का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा जब पूरा जम्मू बाढ़ से जूझ रहा था, तो बाहर से कोई नहीं आया सिर्फ भूमि पेडनेकर आईं। उनका आना हमारे लिए और यहां के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। मुझे उम्मीद है कि अब और भी लोग सामने आएंगे।

भूमि ने कहा कि वह अपनी व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, एक दिन के लिए आई हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिल सकें और उन्हें सहायता पहुंचा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने फिल्मी साथियों से बात करके जम्मू के लिए और मदद जुटाने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन


संयम पंडोह और उनकी टीम श्रीहन हेल्प्स फाउंडेशन और सैम्स प्रोडक्शन के साथ मिलकर लगातार ग्राउंड जीरो पर राहत कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें