बटामालू में व्यापारियों ने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ किया प्रदर्शन
- फोटो : बासित जरगर
फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी किए जाने के विरोध में जम्मू-कश्मीर के बटामालू में शुक्रवार को व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। व्यापारियों फ्रांस के राष्ट्रपति की निंदा की।फ्रांस में हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी के बाद से दुनिया भर में मुस्लिम समाज में आक्रोश बना हुआ है।
पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून दिखाने पर फ्रांस के एक टीचर के कत्ल के बाद राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बयान के बाद कई मुस्लिम मुल्कों में इसकी सख्त मुखालिफत शुरू हो गई है। फिलिस्तीन, तुर्की, जॉर्डन, कतर, सऊदी अरब, बंग्लादेश, पाकिस्तान समेत कई मुल्कों में फ्रांस की मजम्मत की जा रही है। यहां तक कि भारत के कई राज्यों में भी इसको लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।