फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला: पानी की कमी को लेकर हाईवे किया जाम... भड़क गई हिंसा, भाजपा मीडिया प्रभारी समेत कई घायल

Fri, 19 Jul 2024 01:14 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगरेी

सार

बारामुला-श्रीनगर हाईवे जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंसा भड़क गई, जिससे भाजपा मीडिया प्रभारी समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बारामुला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कानाबल इलाके में शुक्रवार को लोगों ने पानी की कमी को लेकर हाईवे जाम कर दिया। बारामुला-श्रीनगर हाईवे पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों को समझाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन, समस्या का तुरंत समाधान किए जाने की मांग पर प्रदर्शनकारी अड़े रहे।

विज्ञापन


इसी बीच हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते प्रदर्शन स्थल पर स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी। पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। इसी बीच हिंसा भड़क उठी। इस दौरान कश्मीर भाजपा के मीडिया प्रभारी एडवोकेट साजिद युसूफ शाह, उनके पीएसओ समेत कई लोगों को चोटें आई। 

पुलिस ने भी भीड़ को तित्तर-बित्तर करने के लिए कुछ हवाई फायरिंग किए। कुछ देर के बाद स्थित पर नियंत्रण पा लिया गाया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला एसएसपी भी पहुंचे। उन्होंने लोगों से और मौके पर पहुंचे अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें