जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में गुरुवार को हुए मतदान में जम्मू-पुंछ और बारामुला लोकसभा सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गई है। दोनों सीटों पर शाम पांच बजे तक लगभग 50% वोटिंग हुई है। बारामुला में शाम पांच बजे तक 32.41% मतदान हुआ। वहीं जम्मू में शाम पांच बजे तक 69.74% वोटिंग हुई।
भारी संख्या में लोग मतदान करने के लिए जम्मू, पुंछ और राजोरी समेत विभिन्न जिलों में भारी संख्या में भीषण गर्मी में भी पहुंचे। जम्मू पुंछ लोकसभा सीट पर 24 उम्मीदवार और बारामुला सीट पर नौ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला अब 23 मई को होगा।
लाइव अपडेटः
08:30 PM: बर्फीली सियाचिन की चट्टानों पर पहली बार -11 के तापमान में जवानों ने किया सर्विस वोटर के तहत मतदान
07:55 PM: जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर कुल 56% प्रतिशत मतदान हुआ है।
07:45 PM: बारामुला लोकसभा सीट पर कुल 35.01% मतदान हुआ है।
07:30 PM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर कुल 72.16% मतदान हुआ है।
06:00 PM: जम्मू-कश्मीर में जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर पहले चरण के मतदान समाप्त हो गए हैं।
04:46 PM: जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर दोपहर 3 बजे तक 46.17% प्रतिशत मतदान हुआ है।
04:35 PM: दोपहर 3 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 19%, कुपवाड़ा में 38.7%, बांदीपोरा में 26.1% मतदान हुआ है।
04:15 PM: दोपहर 3 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 59%, सांबा में 66.6%, राजोरी में 58.4%, पुंछ में 53.4% मतदान हुआ है।
04:00 PM: जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019: इन युवाओं ने पहली बार किया मतदान, उम्मीदों की भरी उड़ान...
03:51 PM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू जिले में तीन बजे तक हुआ 58.98% मतदान।
03:47 PM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर राजोरी जिले में तीन बजे तक हुआ 58.36% मतदान।
03:30 PM: जम्मू-कश्मीर चुनाव 2019: 100 पार बुजुर्गों में दिखा वोट डालने का जुनून, कहा जब तक है जान करेंगे वोट
01:40 PM: जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर दोपहर 1 बजे तक 35.52% प्रतिशत मतदान हुआ है।
01:35 PM: दोपहर 1 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 15.1%, कुपवाड़ा में 30.8%, बांदीपोरा में 20.9% मतदान हुआ है।
01:15 PM: दोपहर 1 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 45.9%, सांबा में 52.1%, राजोरी में 44.8%, पुंछ में 35.8% मतदान हुआ है।
01:00 PM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर एक बजे तक 45.07% मतदान हो चुका है।
12:40 PM: जम्मू में 33 डिग्री तापमान में भी भारी संख्या में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं मतदाता।
12:20 PM: उधमपुर में कश्मीरी पंडितों ने भारी संख्या में पहुंचकर मतदान किया। उधमपुर में कश्मीरी पंडितों के लिए टाउन हॉल में विशेष पोलिंग बूथ बनाया गया था। यह सभी बारामुला लोकसभा सीट के वोटर हैं। एक वोटर ने कहा कि 'वोट करना हमारा कर्तव्य है, वो बारामुला वापस जाना चाहते हैं।'
12:10 PM: डीसी पुंछ राहुल यादव ने बताया कि चार पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम मशीन खराब थी। एक पोलिंग स्टेशन पर बीजेपी का बटन नहीं काम कर रहा था तो एक जगह कांग्रेस और दो जगह निर्दलीय प्रत्याशी का बटन काम नहीं कर रहा था। जिसके बाद मशीन को तत्काल बदल दिया गया है।
11:40 AM: जम्मू-पुंछ और बारामुला सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.66% प्रतिशत मतदान हुआ है।
11: 35 AM: सुबह 11 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 11.40%, कुपवाड़ा में 19%, बांदीपोरा में 12.63%, कश्मीरी माइग्रेंट्स ने 19.36% मतदान हुआ है।
11:30 AM: सुबह 11 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 30.57%, सांबा में 35.91%, राजोरी में 30.80%, पुंछ में 32.83% मतदान हुआ है।
11:10 AM: सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के अनुसार जम्मू सिटी में किसी पोलिंग बूथ पर आतंकियों ने बाइक में आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम लगाया है। सभी पोलिंग बूथ अलर्ट किए गए। पोलिंग बूथ के आसपास सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
10:40 AM: बारामुला में मतदान के दौरान पल्हालन इलाके में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्थरबाजों ने पल्हालन इलाके के तांत्रे मोहल्ले में पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी की। महिला रजा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
10:30 AM: बारामुला लोकसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी अकबर लोन ने किया मतदान।
10:20 AM: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बूथ नंबर 114 और 115 पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार।
10:10 AM: बारामुला के उड़ी में भारी संख्या में वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं मतदाता।
10: 05 AM: सुबह 9 बजे तक बारामुला लोकसभा सीट पर बारामुला में 5.80%, कुपवाड़ा में 7.98, बांदीपोरा में 5.97%, कश्मीरी माइग्रेंट्स ने 10.24% मतदान किया है।
10:00 AM: सुबह 9 बजे तक जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर जम्मू में 14.12%, सांबा में 16.52%, राजोरी में 11.88%, पुंछ में 12.98% मतदान हुए हैं।
9:50 AM: जम्मू-पुंछ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला से जम्मू में डाला अपना वोट।
9:45 AM: बीजेपी से लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में डाला वोट।
9:30 AM: जम्मू जिले में सुबह 9 बजे तक 10.70% वोट पड़े हैं।
9:22 AM: जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर हो रहे मतदान में राजोरी जिले में सुबह 9 बजे तक 7% वोटिंग हुई है।
9:20 AM: जम्मू के विजयपुर में सुबह 9 बजे तक 15.12% हुआ मतदान।
9:15 AM: जम्मू में मॉडल पोलिंग बूथ पर रेड कारपेट पर वोट डालने पहुंच रहे मतदाता।
9:12 AM: सांबा में पहली बार हैंडीकैप्ड लोगों के लिए व्हील चेयर का किया गया प्रबंध।
9:10 AM: बीजेपी एमएलसी विक्रम रंधावा ने जम्मू के गांधी नगर पोलिंग बूथ पर किया अपना मतदान।
9:05 AM: पुंछ जिले के मंडी तहसील में चक्रिबन ए और बी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, नई ईवीएम लगाकर 9 बजे शुरू हो सका मतदान।
8:35 AM: पुंछ जिले के मंडी तहसील में चक्रिबन ए और बी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, अबतक नहीं शुरू हो सका मतदान।
8:10 AM: सुबह आठ बजे बाद जम्मू, पुंछ और बारामुला के पोलिंग बूथों पर मतदान ने रफ्तार पकड़ी। बूथ पर मतदातों की संख्या बढ़ने लगी है।
7:50 AM: जम्मू के ज्यौड़िया में छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत अपर नरायाणा के पोलिंग बूथ नंबर 36 पर 103 वर्षीय धन्नी देवी ने किया मतदान।
7:40 AM: बारामुला लोकसभा सीट पर भारी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए निकले हैं। इसमें अधिकतर महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कतारों में नजर आ रहे हैं। बारामुला लोकसभा क्षेत्र में करीब 13 लाख 08 हजार 541 मतदाता है। बारामूला संसदीय क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस के हाजी फारूक अहमद मीर, भाजपा के मोहम्मद मकबूल वार, जेकेएनपीपी के जहांगीर खान, जेकेपीडीपी के अब्दुल कयूम वानी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन, जेकेपीस के मोहम्मद अकबर अली और निर्दलीय जावेद अहमद कुरैशी, सैयद नवाज इंजीनियर रशीद शामिल हैं।
बारामुला में मतदान करने पहुंचे भारी संख्या में लोग
7:33 AM : जम्मू के गांधी नगर के पोलिंग बूथ 15 और 16 गांधी नगर पर भारी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे हैं।
7: 00 AM: जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया। बूथों के बाहर लोगों की लाइन लग गई है। वहीं पुंछ जिले में मतदाता सूची में नाम न होने से कई लोग परेशान हुए। स्थानीय राहुल चिब के मुताबिक उनके परिवार का मतदाता सूची से नाम गायब है। क्षेत्र में कुछ अन्य लोगों में भी इसे लेकर नाराजगी है।
6:00 AM : आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान शुरू होने से पहले बैलेट, सेंटर यूनिट और वीवीपैट की जांच के लिए सुबह छह बजे प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 50 मतों का मॉक पोल शुरू हुआ। सेंटर यूनिट और वीवीपीट से मॉक पोल के मतों का हटाने के बाद सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगर मतदान प्रक्रिया के दौरान मशीनों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आती है तो इसके लिए निर्वाचन आयोग ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रिर्जव में बैलेट, सेंटर यूनिट व वीवीपैट उपलब्ध रहेगी।