फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ के बनी में जम्मू-कश्मीर बैंक की कैश वैन 500 फीट गहरी खाई में गिरी, चार की मौत

Mon, 04 Nov 2019 10:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कठुआ से बनी की ओर नगद लेकर जा रही जम्मू कश्मीर बैंक की वैन अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। कैश वैन में डेढ़ करोड़ का कैश का बताया जा रहा है, जो घटना के बाद बिखर गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कठुआ से बनी की ओर नगद लेकर जा रही जम्मू कश्मीर बैंक (जेके बैंक) की कैश वैन सोमवार दोपहर बाद गहरी खाई में लुढ़क गई। यह हादसा बनी-बसोहली मार्ग पर करडोह से सटे मंडोल मोड़ के पास हुआ है। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने बसोहली अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। 

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव अभियान चलाया। कैश वैन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बुरी तरह से घायल वाहन चालक को पीएचसी जिंदरैली में प्राथमिक उपचार के बाद बसोहली ले जाया जा रहा था। बसोहली अस्पताल में उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे। घायल वाहन चालक विक्रम सिंह की बसोहली अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल शिनाख्त जारी है। वाहन में दो निजी सिक्योरिटी गार्ड भी होते हैं और यह वाहन चेस्ट से कैश लेकर गया था। ऐसे में यह जानकारी नहीं है कि वाहन में कितना कैश था।
-चाणक्य दूबे, जोनल मैनेजर, जेके बैंक

 

हादसे में चारों की मौत हो गई है। उनकी पहचान विक्रम सिंह निवासी जम्मू, केवल शर्मा निवासी बाड़ी ब्राहमणा (जम्मू), यशपाल निवासी बल्लन बाला (किशनपुर मढ़ीन) और हरबंस लाल के रूप में हुई है। हरबंस के बारे में जांच जारी है। मौके पर बिखेर कैश को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैंक अधिकारियों को सौंपा जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।-पारूल भारद्वाज, एसडीपीओ, बसोहली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें