उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे इन स्कूलों में छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सबसेंटर व वेटरनरी सेंटर सुलगार की इमारत की मंजूरी दी जाए। ब्लॉक घोरडी में डिग्री कॉलेज के अलावा पंचायत सुलगार में केवी स्कूल खोला जाए। पंचायत की बिजली की समस्या को दूर करने के लिए बिजली के पुराने तारों को बदला जाए।
इसके अलावा पंचायत के अधूरे पडे़ अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा किया जिनके संबध में बैक टू विलेज कार्यक्रम के प्रथम चरण भी अधिकारियों को अवगत करवाया गया था। वह आज भी अधूरे पडे़ हैं। अधिकारियों ने उन्हें जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।