फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी की बहन देविका भुगत रही 'कालेपानी की सजा', सरकारी दावों की खुली पोल

Thu, 28 Nov 2019 01:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
देविका नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जिस देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार 180 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, बुधवार को तेज बारिश के दौरान उसका हैरान कर देने वाला रूप देखने को मिला। देविका का पानी पूरी तरह से काला नजर आया।

विज्ञापन


शहर के नालों से सारी गंदगी व पानी बहता हुई देविका नदी के अंदर पहुंचा और पूरे पानी को काला कर दिया। इसके साथ विभिन्न स्थानों पर देविका नदी प्लास्टिक से भरी हुई थी। शहरवासियों का कहना था कि इतने महीने के काम करने के बाद भी देविका नदी का यह हाल है। आखिर इसको लेकर काम क्या किया जा रहा है।

देविका नदी का गंगा नदी की बड़ी बहन के नाम से जाना जाता है। इसलिए इसको राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से फरवरी 2017 में करीब 180 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब अचानक देविका का पानी काला हो गया

सर्वे का काम पूरा करने के बाद करीब आठ महीने पहले इसका काम शुरू किया गया है। एक तरफ देविका के सौंदर्यकरण का काम चल रहा है तो दूसरी तरफ पूरे शहर में 129 किलोमीटरल लंबी सीवरेज की पाइप डाली जा रही है। बावजूद देविका में प्रदूषण कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है।

बुधवार को तो तेज बारिश के दौरान देविका नदी का एक नया रूप देखने को मिला, जब अचानक देविका का पानी काला हो गया और केवल गंदगी और दूषित पानी नजर आने लगा। हर कोई देविका के इस रूप को देख कर हैरान रह गया। इतना ही देविका नदी के विभिन्न हिस्सों में पॉलीथिन व प्लास्टिक भरा हुआ नजर आया।

एक तरफ तो जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को पूरी तरह से प्लास्टिक करने का दावा कर रहा है, वहीं देविका नदी में जमा प्लास्टिक व पॉलीथिन दावों पर ही सवाल खड़ा कर रहा था। शहर के विभिन्न हिस्सों में आज भी प्लास्टिक व पॉलीथिन का इस्तेमाल हो रहा है और इससे देविका नदी प्रदूषित होती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें