फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : समर जोन 7वीं कक्षा तक असेसमेंट टेस्ट, आठवीं-नवीं की होंगी परीक्षाएं

Wed, 03 Mar 2021 10:37 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के समर जोन स्कूलों में पहली से नवीं तक की कक्षाएं शुरू होने के बाद अब परीक्षाओं का भी आयोजन होने जा रहा है। पहली से सातवीं कक्षा के बच्चों की टर्म-2 परीक्षा की जगह मार्च के तीसरे सप्ताह से असेसमेंट टेस्ट होगा। इसमें देखा जाएगा कि बच्चों ने जो अभी तक पढ़ा है, उसे वे कितना समझ पाए हैं। निजी स्कूल छठी कक्षा तक का असेसमेंट टेस्ट अपने स्तर पर ले सकेंगे, लेकिन सातवीं से नवीं तक की परीक्षाओं का आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से तय नियमों के अनुसार होगा।

विज्ञापन


खास बात है कि टेस्ट बच्चों के अनुकूल माहौल में लिया जाएगा। आठवीं और नवीं कक्षा की परीक्षाएं 65 फीसदी सिलेबस के आधार पहले की तरह होंगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने परीक्षाओं को लेकर सर्कुलर जारी किया है। परीक्षाओं के आयोजन के लिए निदेशालय ने जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी, रियासी, उधमपुर और पुंछ के डाइट प्रिंसिपलों की कमेटी गठित की है।

यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया विटंर गेम्स में जम्मू-कश्मीर का दबदबा, 400 मीटर स्नो शू में जूनियर लड़कियों का क्लीन स्वीप
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा के संयुक्त निदेशक कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। यह कमेटी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ ही पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगी। कोरोना महामारी के चलते बंद रहे स्कूलों को फरवरी माह में 11 माह बाद खोला गया था। कोविड के बाद पहली बार प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन


निदेशालय ने शुरू कीं तैयारियां
परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली से 7वीं कक्षा की परीक्षा बच्चों के अनुकूल माहौल में कराने के लिए खास व्यवस्थाएं होंगी। इस बार कमेटी ही प्रश्न पत्र तैयार करेगी। वहीं कक्षा 8वीं और 9वीं की परीक्षा 65 प्रतिशत सिलेबस के साथ होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें