फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: मतदाता सूचियां नए तरीके से होंगी तैयार, चुनाव आयोग की अधिसूचना का इंतजार 

Sat, 07 May 2022 04:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा का कहना है कि जैसे ही चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी होगी। प्रदेश में चुनाव विभाग की तरफ से परिसीमन रिपोर्ट के आधार पर मतदाता सूचियों को तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर चुनाव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन आयोग की अंतिम रिपोर्ट जारी होने के बाद अब चुनाव आयोग द्वारा जम्मू कश्मीर में मतदाता सूचियों को तैयार करने की अधिसूचना का इंतजार हैं। प्रदेश के चुनाव विभाग के अधिकारियों के अनुसार तय नियमों के तहत आयोग की अधिसूचना के बाद ही प्रदेश में मतदाता सूचियों को नई परिसीमन रिपोर्ट के आधार पर तैयार करने का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद मतदाता सूचियों को नए सिरे से तैयार करने की अनिवार्यता रहती है। ऐसे में भारतीय चुनाव आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी होनी है। इसके बाद यहां पर मतदाता सूचियों को तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। 

जम्मू कश्मीर के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा का कहना है कि जैसे ही चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी होगी। प्रदेश में चुनाव विभाग की तरफ से परिसीमन रिपोर्ट के आधार पर मतदाता सूचियों को तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा चुनाव विभाग होम वर्क करने में जुटा हुआ हैं। उल्लेखनीय है कि नई परिसीमन रिपोर्ट में जम्मू कश्मीर में सात विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कई विधानसभा क्षेत्रों में इलाकों को इधर से उधर करने का काम हुआ है।

कई विधानसभा क्षेत्रों के नाम बदल गए हैं। नौ विधानसभा सीटों को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सात सीटों को रोस्टर के आधार पर बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें