फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Assembly Election: प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, संभावित प्रत्याशियों की तलाश में बैठकें शुरू

Tue, 25 Jun 2024 05:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) जम्मू संभाग में 26 जून से जिला कार्यसमितियों की बैठकें शुरू करने जा रही है। इनमें चुनाव के लिए रणनीति बनाने के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) जम्मू संभाग में 26 जून से जिला कार्यसमितियों की बैठकें शुरू करने जा रही है। इनमें चुनाव के लिए रणनीति बनाने के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का भी आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन


बैठकों का सिलसिला जम्मू ग्रामीण के आरएस पुरा से शुरू होगा। पार्टी ने जम्मू संभाग के दस जिलों को 18 भागों में बांटा है। हर जिले के लिए अलग रणनीति अपनाने के साथ ही संभावित प्रत्याशी भी तलाशे जाएंगे। हर जिले की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान से साझा होगी। 

नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रत्न लाल गुप्ता ने दावा किया कि वह तैयार हैं और अपने दम पर बहुमत हासिल करेंगे। लोकसभा चुनाव में बारामुला सीट को छोड़ कश्मीर संभाग में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


जम्मू संभाग में भी पार्टी मजबूत है। पार्टी प्रमुख डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने कार्यकर्ताओं से प्रस्तावित चुनावों की तैयारी तेज करने के लिए कहा है। जिला कार्यसमितियों की बैठकों के बाद सार्वजनिक बैठकों का दौर शुरू होगा। पार्टी जुलाई में जम्मू संभाग की कार्यकारी समिति की बैठक कर सकती है। इसमें पार्टी प्रमुख डॉ. फारुक अब्दुल्ला भी शामिल होंगे।

चुनाव प्रभारी रेड्डी के मार्गदर्शन में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी- राजेंद्र

पूर्व मेयर राजेंद्र सिंह ने उम्मीद जताई है कि जम्मू कश्मीर के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। पार्टी आगामी चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि रेड्डी को राजनीतिक सफर में गहरा अनुभव है और वह जम्मू कश्मीर के चुनाव में इसे इस्तेमाल करेंगे। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा चुनावों के दौरान जीत के नए कीर्तिमान बनाएगी और एक संगठन को जनता केंद्रित साबित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। शर्मा ने कपिल चिब, अनिल कुमार, अशोक मन्हास और पप्पू चौधरी सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल सदस्यों के साथ रेड्डी को जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। रेड्डी को जम्मू-कश्मीर की जमीनी हकीकत, आगे की चुनौतियों, जनता की आकांक्षाओं और जनता की पसंद के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बसपा का एलान, विधानसभा चुनाव में नहीं देगी अन्य दलों को समर्थन

बसपा विधानसभा सहित किसी तरह के चुनाव में अन्य दलों काे समर्थन नहीं देगी। 1993 और 1995 में यूपी में सपा और कांग्रेस को समर्थन के बाद पार्टी को जनाधार कम होने के रूप में नुकसान झेलना पड़ा। इससे सबक लेकर पार्टी ने एकला चलो की नीति को अपनाया है। यह निर्देश लखनऊ में आयोजित बसपा आल इंडिया स्तरीय बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने दिए हैं। 

बैठक में भाग लेने यूपी गए प्रदेश बसपा उपाध्यक्ष चरणजीत चरगोत्रा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर गौरव, महासचिव शशि भूषण थापा तथा सुनील मजोत्रा ने वापसी पर बताया कि पार्टी के साथ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 

प्रदेशाध्यक्ष दर्शन राणा के अनुसार पार्टी दम पर अब चुनाव लड़ेगी। दूसरे दलों का न तो समर्थन दिया जाएगा और न ही लिया जाएगा। अकेले लड़ने का निर्णय इसलिए भी लिया गया है क्योंकि गठबंधन में बसपा का वोट तो दूसरी पार्टी के पक्ष में जा रहा है लेकिन दूसरों का वोट नहीं मिल रहा। पार्टी ने अब जम्मू में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें