फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Ground Report: खानसाहिब में चतुष्कोणीय जंग... छह बार के विधायक के सामने नेकां, पीडीपी और भाजपा की चुनौती

Wed, 18 Sep 2024 03:26 PM IST
शाहरुख खान अजय मीनिया/अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर की इस सीट पर चतुष्कोणीय जंग है। छह बार के विधायक के सामने नेकां, पीडीपी और भाजपा की चुनौती होगी। जेकेपीडीएफ ने मोहम्मद हाकिम शाह, नेकां ने सैफुदीन भट्ट, पीडीपी ने मंजूर अहमद, भाजपा ने डॉ. अली मोहम्मद को उतारा है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर की सियासत में फारूक, उमर, महबूबा और गुलाम नबी जैसे कई बड़े नाम हैं। एक नाम ऐसा भी है, जो सबसे ज्यादा बार विधायक रह चुका है। बड़गाम जिले के खान साहिब विधानसभा हलके के पूर्व विधायक मोहम्मद हाकिम यासिन शाह इस सीट पर छह बार विधायक रह चुके हैं। 
विज्ञापन


पिछले तीन चुनाव से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। इस बार फिर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (सेक्युलर) की टिकट से मैदान में हैं। इनके सामने नेकां के सैफुदीन भट्ट, पीडीपी के मंजूर अहमद और भाजपा के अली मोहम्मद चुनौती पेश कर मुकाबले को चतुष्कोणीय बना रहे हैं। 

इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार हैं। अन्य उम्मीदवारों में अपनी पार्टी के रियाज अहमद, एनसीपी के शहनाज हुसैन, पीपुल्स कांफ्रेंस के फिरदौस अहमद रेशी, निर्दलीय जहांगीर अहमद, सईद बशारत हुसैन शाह और मुदसिर अहमद शाह मैदान में हैं।
विज्ञापन


पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट, नेकां और पीडीपी में रहता है मुकाबला
वर्ष 2014 में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (सेक्यूलर) के मोहम्मद हाकिम यासिन शाह ने पीडीपी के सैफुदीन को मामूली अंतर से हराया। वर्ष 2008 और वर्ष 2002 में भी यासिन ही इस सीट से जीते। यासिक नेकां के टिकट से दो बार लड़े और इसी सीट से विधायक रहे। एक बार निर्दलीय भी जीते। 2014 विस चुनाव में यासिन को 26649 वोट मिले, जबकि पीडीपी के सैफुदीन भट्ट को 25540 वोट मिले। नेकां के मंजूर अहमद वानी 15397 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

नए विधायक से उम्मीदें
खाग क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद यासिन का कहना है कि खाग में डिग्री कॉलेज और उपजिला अस्पताल की दरकार है। इसके अलावा बेरोजगारी बहुत है। निजी क्षेत्र का यदि विस्तार होगा तो इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। अब्दुल भट्ट का कहना है कि पर्यटन स्थलों का यदि विकास होगा तो अधिक लोग आएंंगे। इसकी तरफ भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

10 वर्ष में क्या बदला
दूधपथरी पर्यटन स्थल का विकास हुआ
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कें बनीं
घर घर नल से जल योजना के तहत पानी पहुंचा

क्षेत्र के मुख्य मुद्दे
निजी क्षेत्र का विस्तार हो
बिजली की 24 घंटे सप्लाई मिले
नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर विकास हो
खाग में डिग्री कॉलेज और उप जिला अस्पताल खुलें
 
विज्ञापन

कुल 94016 मतदाता
48,130 पुरुष
45882 महिलाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें