फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आईबी के गुरनाम पोस्ट पर एएसआई की गोली लगने से मौत, बीएसएफ में तैनात थे एमपी निवासी

Sun, 02 Apr 2023 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

पुलिस ने एएसआई को गोली लगने के मामले में जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हीरानगर के स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
कठुआ बीएसएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के गुरनाम पोस्ट पर बीएसएफ के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक एएसआई की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी के तौर पर हुई है। सुरक्षाबलों ने हीरा नगर उप जिला अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में फिलहाल कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।एएसआई को किन परिस्थितियों में गोली लगी या उन्होंने आत्महत्या की इसके बारे अन्य से पता किया जा रहा है।

इससे पहले सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा के अग्रिम मोर्चे बंद टिप पर रविवार को बीएसएफ के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली था। उसकी पहचान जवान विद्युत कुमार के तौर पर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें