फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में कोरोना की दस्तक: छह बच्चे और अस्पताल के अधीक्षक पॉजिटिव, जच्चा-बच्चा अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार

Sun, 02 Apr 2023 11:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गांधीनगर के जच्चा-बच्चा अस्पताल के तीसरे फ्लोर को कोविड समर्पित वार्ड घोषित कर इसमें 80 बिस्तर स्थापित कर दिए गए हैं। छह बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग व चिकित्सकों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना की दस्तक - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में संभाग के सबसे बड़े जच्चा-बच्चा अस्पताल श्री महाराजा गुलाब सिंह (एसएमजीएस) में छह बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी बच्चे एक साल से कम आयु के हैं। इन सभी को गांधीनगर स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


जिस अस्पताल में बच्चे भर्ती किए गए हैं, वहां के चिकित्सा अधीक्षक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना बम फूटने से सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। गांधीनगर के जच्चा बच्चा अस्पताल के तीसरे फ्लोर को कोविड समर्पित वार्ड घोषित कर इसमें 80 बिस्तर स्थापित कर दिए गए हैं।

अप्रैल माह के पहले दिन छह बच्चों समेत अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण शर्मा के कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग व चिकित्सकों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने भी अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड मरीजों के उपचार के लिए सभी तरह की तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इन सात मामलों के अलावा मार्च के आखिरी सप्ताह में कोरोना संक्रमित पाए गए दो ओर मरीजों का गांधीनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मरीजों में सात बच्चे हैं। यह बच्चे आरएसपुरा, डंसाल, नानक नगर, डोडा, राजोरी जिलों से संबंधित हैं। वहीं, रामबन की 40 वर्ष की महिला भी कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती है।

मास्क लगाने की अपील

जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। हालांकि, प्रिंसिपल की लोगों से अपील के बावजूद न तो अस्पतालों और न सार्वजनिक स्थलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें