अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
सुरक्षाबलों ने बताया कि रविवार को औचक नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसे सतर्क पुलिस दल ने पकड़ लिया। उसकी पहचान शोपियां के थोकर निवासी शाहिद ठोकर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार किया गया आतंकवादी एक वर्गीकृत आतंकवादी है। वह हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।