फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना ने गर्भवती को किया रेस्क्यू, बर्फ में पांच किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

Mon, 06 Feb 2023 06:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सेना को सोमवार सुबह बर्फ से ढके बड़ाखेत से आपात सूचना मिली। लोगों ने बताया कि गर्भवती को उपचार की तुरंत आवश्यकता है। इलाके में वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण ग्रामीणों ने सेना से मदद मांगी।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में गर्भवती को रेस्क्यू करते सेना के जवान - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में सेना ने कालारूस में बर्फ से ढके बड़ाखेत गांव से गर्भवती को रेस्क्यू कर उपचार दिलवाया। जवानों ने पांच किलोमीटर बर्फ में पैदल चलकर महिला को स्ट्रेचर पर लेटाकर उपचार करवाया। प्रसव के बाद दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


सेना को सोमवार सुबह बर्फ से ढके बड़ाखेत से आपात सूचना मिली। लोगों ने बताया कि गर्भवती को उपचार की तुरंत आवश्यकता है। इलाके में वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण ग्रामीणों ने सेना से मदद मांगी।

बर्फ के चलते फिसलन होने से कोई निजी वाहन या सेना का वाहन घर तक नहीं पहुंच सकता था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना के जवानों और चिकित्सा कर्मियों ने रेस्क्यू चलाया।
विज्ञापन


जवानों ने महिला को स्ट्रेचर पर पांच किलोमीटर पैदल चलकर उपचार दिलाया। इस अभियान के दौरान लगातार बर्फबारी होती रही। चिकित्सा दल ने सूमो ब्रिज के पास एंबुलेंस तैयार रखी थी। परिवार ने सेना का इस ऑपरेशन के लिए आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें