फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महिला बटालियनों के लिए बुनियादी ढांचा स्थापित करने की मंजूरी, उधमपुर में डीजीपी ने किया महिला थाने का उद्घाटन 

Fri, 25 Feb 2022 05:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक हुई। इसमें जम्मू के परगल्टा, सोपोर, बारामुला और में महिला बटालियनों के निर्माण कार्य के लिए मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
DGP Dilbag Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रदेश में कई स्थानों पर महिला बटालियनों के लिए बुनियादी ढांचा स्थापित करने की मंजूरी दी है। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक हुई। इसमें जम्मू के परगल्टा, सोपोर, बारामुला और में महिला बटालियनों के निर्माण कार्य के लिए मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


मीटिंग में उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान और राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नितीश्वर कुमार शामिल हुए। प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक बटालियन में 50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।

इसमें प्रशासनिक ब्लॉक, आवासीय आवास और छात्रावास और कार्यालय भवन सहित अन्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि को रोकने के लिए प्रशासन ने महिला अधिकारियों और विभिन्न रैंकों के अधिकारियों की भर्ती के लिए 2,014 पदों को मंजूरी देकर दो महिला बटालियनों का गठन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती की जा रही है। उधर उधमपुर में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने महिला पुलिस थाने का किया उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का जल्द खात्मा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें