फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद अल्ताफ बुखारी बोले, गुपकार गठबंधन सिर्फ ड्रामा

Wed, 16 Dec 2020 01:58 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद अल्ताफ बुखारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि उन सरकारों ने यहां क्या किया जो 70 वर्षों से यहां राज कर रही थी। उन्होंने गुपकार गठबंधन को ड्रामा बताया।  बुखारी ने कहा कि उन्होंने ऐेसे बयान भी दिए जिसमें कहा गया कि अपनी पार्टी को हराने के लिए वह चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन जल्द विधानसभा चुनाव की भी घोषणा होनी है फिर देखेंगे पीएजीडी कहां खड़ी रहती है।

विज्ञापन


बुखारी ने कहा कि हम लोगों को झूठे सपने नहीं दिखाएंगे जो हम पूरे नहीं कर सकते। श्रीनगर में सोमवार को आयोजित अपनी पहली रैली में बुखारी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलने गए तो हमे अलग-अलग नाम दिए गए और जब बाकी लोग जाएं तो वह बड़े नेता कहलाते हैं। हमारे सब मसलों का रामबाण दिल्ली के पास है।
 
 रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बुखारी ने कहा कि उनकी आज की इस रैली में ट्रांसपोर्टर, ट्रेडर, होटल वाले, हाउसबोट वाले और अन्य वर्ग के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हम यह दिखाना चाहते हैं कि हम कश्मीर के हर वर्ग के साथ हैं। जम्मू-कश्मीर में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा एक अलग ही कहानी निर्धारित की गई थी कि वोट डालने से कश्मीर मुद्दा बदल जाएगा, लेकिन वो कहानी डीडीसी चुनावों के चलते अब बदल गई है।
विज्ञापन


बुखारी ने कहा कि डीडीसी चुनावों में लोगों की भागीदारी एक संकेत है कि आम मतदाताओं ने महसूस किया है कि चुनाव और कश्मीर का राजनीतिक मुद्दा दो अलग-अलग चीजें हैं। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या वह कश्मीर की गड़बड़ी के लिए भाजपा को दोषी मानते हैं, इस पर बुखारी ने कहा कि वह भाजपा समेत कांग्रेस, नेकां, पीडीपी और अन्य दलों को समान रूप से कश्मीर में राजनीतिक गड़बड़ी का दोषी मानते हैं। 

 यह पूछे जाने पर कि क्या पीएजीडी उनके लिए एक चुनौती है। इस पर उन्होंने कहा कि वह अभी तक गठबंधन के नेताओं से नहीं मिले हैं। वे एक दूसरे से मिले हैं और एक गठबंधन बनाया है। उन्हें दूसरों को एक चुनौती के रूप में देखना चाहिए। हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। 

अन्य राजनीतिक दलों को रैलियां करने की अनुमति नहीं देने के सवाल के जवाब में बुखारी ने कहा कि यह सही नहीं है, क्योंकि कुपवाड़ा के सोगम क्षेत्र में नेकां ने उसी क्षेत्र में अपनी पार्टी के साथ समानांतर रैली की। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी को भी कहीं भी रैली करने से रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें