फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए पशुपालन विभाग ने नहीं दी भूमि, अधिग्रहण की प्रक्रिया रुकी

Fri, 03 Mar 2023 01:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने भूमि अधिग्रहण की स्थिति और जम्मू हवाईअड्डा विस्तार परियोजना से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि बेलीचराना में पशुपालन विभाग से संबंधित संरचनाओं और भवनों वाली भूमि के कुछ का हिस्सा अभी विभाग ने नहीं सौंपा है।
विज्ञापन
जम्मू विमानपत्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अटक गई है। बेलीचराना में पशुपालन विभाग ने अपनी जमीन को एयरपोर्ट प्राधिकारण को नहीं सौंपी है। इस कारण भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया रुक गई है।

विज्ञापन


संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने भूमि अधिग्रहण की स्थिति और जम्मू हवाईअड्डा विस्तार परियोजना से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने बताया भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 

 

बेलीचराना में पशुपालन विभाग से संबंधित संरचनाओं और भवनों वाली भूमि के कुछ का हिस्सा अभी विभाग ने नहीं सौंपा है। वहीं, विभाग को नगरोटा और चट्ठा में भवनों के स्थानांतरण के लिए वैकल्पिक भूमि दी है।
 

इस पर पशुपालन विभाग के निदेशक ने कहा कि दोनों स्थानों पर आवंटित भूमि पर कुछ परेशानियां है, जिन्हें दूर नहीं किए जाने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सकता है।

 

संभागीय आयुक्त ने डीसी जम्मू को पशुपालन भवनों के समय पर स्थानांतरण और आवंटित भूमि पर मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया। संभागीय आयुक्त ने संबंधित विभाग को पशुपालन विभाग की भूमि का दौरा कर भवनों को जल्द खाली करने को कहा। 

ताकि समय रहते एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य शुरू हो सके। बैठक में डीसी अवनी लवासा, वीसी जेडीए पंकज मंगोत्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें