फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: भाजपा के स्थापना दिवस पर अमित शाह का जम्मू कश्मीर दौरा, सुरक्षा और विकास की करेंगे समीक्षा

Sat, 05 Apr 2025 01:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह अप्रैल से जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे, जहां वह सुरक्षा, विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से मिलेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरे सुरक्षा अमले के साथ छह अप्रैल से जम्मू कश्मीर के तीन दिनी दौरे पर आ रहे हैं। वह जम्मू कश्मीर की सुरक्षा और विकास की समीक्षा करेंगे। छह अप्रैल की शाम को अमित शाह शाम जम्मू पहुंचेंगे।

विज्ञापन


जम्मू में भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान प्रदेश की भाजपा कार्यकारिणी के साथ रामनवमी भी मनाएंगे। पार्टी के अंदर चल रही गतिविधियों को लेकर भी समीक्षा की जा सकती है। सात अप्रैल को शाह कठुआ के हीरानगर सीमा पर जाएंगे, जहां बीएसएफ की सुरक्षा के बंदोबस्त की समीक्षा करेंगे।दोपहर को राजभवन जम्मू में कठुआ में आतंकी मुठभेड़ में बलिदान होने वाले चारों पुलिस कर्मियों के परिवारों से मिलेंगे व दुख साझा करेंगे। दोपहर बाद में वह श्रीनगर जाएंगे। वहां सुरक्षा को लेकर दो बैठकें होंगी।

पहली यूनिफाइड कमांड की बैठक में सभी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी इसका हिस्सा होंगे। एलजी मनोज सिन्हा भी बैठक में मौजूद रहेंगे। दूसरी बैठक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर होगी। अगले दिन 8 अप्रैल की दोपहर अमित शाह जम्मू कश्मीर की प्रदेश में चलने वाली विकासशील योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में एलजी व सीएम उमर अब्दुल्ला शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें