कश्मीर घाटी के शिया नेता आगा सैयद अब्बास रिजवी रविवार को श्रीनगर में डीपीएपी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने आधिकारिक तौर पर डीपीएपी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
रिजवी ने सीएम के रूप में आजाद के नेतृत्व में ईमानदारी और समर्पण पर भरोसा जताया। आजाद ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से उत्तरी कश्मीर में पार्टी की उपस्थिति काफी बढ़ जाएगी।