फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकवादी हमलों के बाद, सेना ने बढ़ाई सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने के लिए ऑपरेशन जारी

Tue, 19 Nov 2024 03:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उत्तर सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए सैनिकों से ऑपरेशनों में उच्च पेशेवरिता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार ने जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैनिकों से ऑपरेशन्स के दौरान उत्कृष्ट पेशेवरिता बनाए रखने की अपील किया। यह दौरा पिछले सप्ताह जिले में हुए दो आतंकवादी हमलों के बाद हुआ, जिनमें एक जूनियर कमीशन अधिकारी  शहीद हो गए थे और तीन सैनिक घायल हो गए थे। आतंकवादियों ने 8 और 11 नवम्बर को दो ग्रामीण सुरक्षा गार्ड्स की हत्या की थी।

विज्ञापन


सोमवार को अपनी यात्रा के दौरान सैन्य कमांडर को क्षेत्र में चल रही ऑपरेशन्स और परिचालन तत्परता के बारे में जानकारी दी गई। उत्तर सैन्य कमांड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार जो कि उत्तरी कमांड के सेना प्रमुख हैं, व्हाइट नाइट कोर और जीओसी के साथ किश्तवाड़ का दौरा कर रहे हैं ताकि वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें