फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband Blast Case: नजीर अहमद वानी गिरफ्तार, 1993 देवबंद धमाके में था मुख्य आरोपी, UP पुलिस ने बडगाम से पकड़ा

Tue, 19 Nov 2024 03:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1993 के देवबंद बम धमाका मामले में प्रमुख आरोपी नजीर अहमद वानी को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1993 के देवबंद बम धमाका मामले में प्रमुख आरोपी नजीर अहमद वानी को जम्मू और कश्मीर के बडगाम जिले से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी मंगलवार को की गई। नजीर अहमद वानी, जो हाल ही में बडगाम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ चुनावी मैदान में थे जिसे  उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने जम्मू और कश्मीर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


51 वर्षीय वानी जिन्होंने अपने चुनाव हलफनामे में व्यवसाय को अपना पेशा बताया था, 1993 के बम धमाका मामले में जमानत पर बाहर थे। इस मामले में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें दो यूपी पुलिस कर्मी भी शामिल थे। वानी को 1993 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन 1994 में उन्हें जमानत मिल गई थी। हालांकि, वह जमानत की शर्तो का पालन नहीं करते हुए फरार हो गए थे।

पिछले साल बडगाम जिले में उनके खिलाफ गलत तरीके से रोका और आपराधिक धमकी देने का मामला भी दर्ज किया गया था। वानी ने अपने चुनावी हलफनामे में देवबंद बम धमाका मामले का जिक्र नहीं किया था। अधिकारियों के अनुसार वानी की गिरफ्तारी से इस मामले में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें