मातृ भूमि के लिए शहीद होने वाले अर्धसैनिक बलों के जम्मू-कश्मीर से संबंधित जवानों के निकटतम परिजनों को अनुदान सहायता राशि को पांच गुना बढ़ाने के लिए एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
अनुदान सहायता राशि को पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया गया है। सेना की तर्ज पर अनुदान सहायता राशि अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के निकटतम परिजनों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
जम्मू-कश्मीर या बाहर अपनी सेवाएं देते हुए मातृभूमि पर शहीद होने वाले अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के निकटतम परिजनों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। बैठक में एलजी के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, उप राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी भी मौजूद रहे।