फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: साक्षात्कार के 3 घंटे के भीतर ही जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने निकाला परिणाम- उपराज्यपाल

Tue, 14 Mar 2023 12:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि 1947 के बाद जम्मू कश्मीर देश का ऐसा पहला प्रदेश है जहां पर जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की परीक्षा के आखिरी उम्मीदवार के साक्षात्मकार के तीन घंटों के बाद ही परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया न हो। ऐसे लोगों से नौजवानों को सतर्क रहना होगा। 1947 के बाद जम्मू कश्मीर देश का ऐसा पहला प्रदेश है जहां पर जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की परीक्षा के आखिरी उम्मीदवार के साक्षात्मकार के तीन घंटों के बाद ही परिणाम घोषित कर दिए गए। वे सोमवार को जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत 155 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने कहा पिछले तीन सालों के दौरान प्रदेश में 30 हजार भर्तियां की गईं। जबकि इस वर्ष 12 हजार लोगो को भर्ती करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा जम्मू- कश्मीर सेवा चयन बोर्ड का मुद्दा इन दिनों गर्माया हुआ है। पूर्व में शिकायतें आई थीं और तथ्य भी मिले। सीबीआई ने जांच के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया। 

उपराज्यपाल ने कहा, 'मैं युवाओं को आश्वासन देना चाहता हूं कि कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो उसे कानून और संविधान के तहत बख्शा नहीं जाएगा।' एलजी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से युवाओं का चयन हुआ है। कुछ नौजवानों को आपत्ति है, किसी को लगता है कि गड़बड़ी हुई है तो वह तथ्य बताए अंश मात्र गड़बड़ी भी पाई गई तो परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी और गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें