फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Night Curfew at IB: सीमावर्ती क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में रात 9 से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर रोक

Mon, 08 Jan 2024 04:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए बीएसएफ जवानों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं सीमा पुलिस चौकियों पर तैनात जवानों को भी दिन रात सतर्क रहने व संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस और घने कोहरे के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए बीएसएफ जवानों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं सीमा पुलिस चौकियों पर तैनात जवानों को भी दिन रात सतर्क रहने व संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है।

एसएसपी सांबा ने गत दिनों सीमा चौकियों पर बैठकें कर पुलिस जवानों को कड़े निर्देश दिए थे। सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही को लेकर भी बीएसएफ ने जिला प्रशासन को अपनी चिंता से अवगत करवाया था, जिस पर जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने धारा 144 सीआरपीसी के तहत जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 1 किलोमीटर की पट्टी में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। 
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा पर जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक के दौरान बीएसएफ अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 1 किलोमीटर की पट्टी में सीमावर्ती क्षेत्र में रात 9 से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाने का मुद्दा उठाया था। इसके मद्देनजर मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा ने धारा 144 के तहत यह आदेश जारी किया। 

साथ ही कहा कि यदि आवाजाही आवश्यक है तो व्यक्ति को बीएसएफ, पुलिस अधिकारियों को अपने संबंधित आईडी कार्ड प्रस्तुत करने होंगे। उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसके जारी होने की तारीख से साठ दिनों की अवधि तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें