पीओके विस्थापित परिवारों के संगठन एसओएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव चुनी ने 22 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के इतिहास का काला दिवस करार देते हुए सभी लोगों से पूरा सप्ताह काला दिवस मनाने की अपील की है। चुनी ने कहा कि मुजफ्फराबाद से लेकर कोटली, भिम्बर, देवा बटाला, मीरपुर, पुँछ, छम्ब, गिलगित, बाल्टिस्तान तक हिन्दू व सिख परिवारों का बेरहमी से कत्ल किया गया। विस्थापित परिवार इस काले दिवस को हर जगह अपने स्तर पर मनाएं।