फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: हिजबुल कमांडर वागे को 15 साल की कैद, आतंकी बुरहान वानी का रहा है साथी

Thu, 29 Dec 2022 03:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

आतंकी आमिर नबी वागे को मार्च 2017 में एसएमएचएस अस्पताल में गिरफ्तार किया गया था। वहां वह किडनी की बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में पहुंचा था। ए प्लस कैटेगरी के इस आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर आमिर नबी वागे उर्फ अबु कासिम को 15 साल कैद की सजा सुनाई है। वह हिजबुल कमांडर आतंकी बुरहान वानी का साथी बताया जाता है। 

विज्ञापन


आमिर नबी वागे को मार्च 2017 में एसएमएचएस अस्पताल में गिरफ्तार किया गया था। वहां वह किडनी की बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में पहुंचा था। ए प्लस कैटेगरी के इस आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

वागे दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के गोरिवन का रहने वाला है। उसका आतंकी कमांडर बुरहान वानी का काफी नजदीकी साथ रहा है। आठ जुलाई, 2016 को हिजबुल के कमांडर आतंकी बुरहान वानी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें