फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 11 नए पॉजिटिव मामले आए, जम्मू-कश्मीर में अबतक 117 मामले आए सामने

Mon, 30 Sep 2019 01:49 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 11 नए पॉजिटिव मामले सामने आने से मरीजों की संख्या बढ़कर 117 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक जनवरी से 28 सितंबर तक डेंगू के संदिग्ध मरीजों के कुल 848 ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें से 117 पॉजिटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन


जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 36, सांबा में 29 मामले सामने आए हैं। राजोरी में 21, कठुआ में 14 और उधमपुर में पांच मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। पुंछ और रामबन में दो-दो और रियासी, किश्तवाड़ और कश्मीर घाटी से डेंगू का एक-एक मामला पॉजिटिव आ चुका है। 
विज्ञापन


इनमें से दो मरीज राज्य के बाहर से है। अधिकतर मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार आ चुका है। जबकि कुछ की हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें