फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir:आईआईएम जम्मू के एमबीए प्रोग्राम में 100% प्लेसमेंट, 239 को डिग्री से पहले नौकरी का प्रस्ताव

Thu, 23 Feb 2023 01:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रोफेसर बीएस सहाय ने बताया कि एमबीए प्रोग्राम के शैक्षणिक सत्र 2021-23 बैच के छात्रों को डिग्री से पहले नौकरी ऑफर हो गई है। एमबीए प्रोग्राम के छात्रों को 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन
a
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईएम जम्मू के एमबीए प्रोग्राम के छात्रों को 100 फीसदी प्लेसमेंट मिला है। शैक्षणिक सत्र 2021-23 बैच के छात्रों को डिग्री से पहले नौकरी का प्रस्ताव मिला है। भारत में रहकर 64 लाख रुपये सालाना का सबसे बड़ा पैकेज ऑफर हुआ है।

विज्ञापन


कैंपस प्लेसमेंट में 135 कंपनियां पहुंची थी, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, मारूति, मर्सडीज , टाटा पावर आदि मुख्य रहीं। आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रोफेसर बीएस सहाय ने बताया कि एमबीए प्रोग्राम के शैक्षणिक सत्र 2021-23 बैच के छात्रों को डिग्री से पहले नौकरी ऑफर हो गई है।

एमबीए प्रोग्राम के छात्रों को 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बना है। मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए आईआईएम जम्मू पहली पसंद बन गया है। ऐसे ही देशी-विदेशी कंपनियों ने भी संस्थान और छात्रों काबलियत पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


कैंपस प्लेसमेंट में डोमेस्टिक यानी भारत में रहकर नौकरी के लिए टॉप 10 पर्सेंटाइल के साथ सबसे अधिक 64 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर हुआ है। जबकि औसत पैकेज 16.43 लाख रुपये और मध्यम पैकेज में 15.24 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें