संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां/परगवाल। खौड़ क्षेत्र के पंगाली गांव के समीप चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने पर छह मजदूर फंस गए। सूचना के बाद सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने अभियान चलाकर सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया।
रविवार को छह मजदूर चिनाब में फंस गए। इसके बाद उन्होंने पंचायत पंगाली के पूर्व सरपंच पठान सिंह को फोन कर सूचित किया। पूर्व सरपंच ने पुलिस स्टेशन खौड़ व सेना की पांच असम राइफल यूनिट को सूचित किया। इसके बाद सेना, पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला लिया। इनकी पहचान कुलदीप कुमार, रामेश लाल व अमित कुमार निवासी चकमलाल, सुनील कुमार निवासी अजैल मलाल, दीपक राज निवासी व तरसेम लाल निवासी तरोटी और देवराज निवासी हमीरपुर सिदड़ के रूप में हुई है।