डा. विकास शर्मा को सम्मान देकर सम्मानित करते हुए
जम्मू। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्यर साइंस एंड टेक्नालॉजी (स्कॉस्ट) जम्मू में सेवारत डाॅ. विकास शर्मा को जैव रसायन क्षेत्र में किए अनुसंधान और योगदान के लिए कृषि, पशु चिकित्सा, परिस्थितिकी विज्ञान की एकीकृत विकास सोसायटी (सिडेव्स) ने प्रतिष्ठित फेलो पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। वह छन्नी हिम्मत के रहने वाले हैं। डॉ. विकास को यह सम्मान प्रसिद्ध प्लांट ब्रीडर पद्मश्री डॉ. विजयपाल सिंह द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी) और सिडेव्स द्वारा मोदीपुरम मेरठ में आयोजित तीसरे वार्षिक सम्मेलन में दिया गया। ब्यूरो