अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विवि के साथ लगती जमीन को सेना खाली करने जा रही है। प्रक्रिया अंतिम चरणों में है और जल्द जम्मू विवि को स्थानांतरित कर दी जाएगी। 16.30 एकड़ जमीन को खाली करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी, लेकिन अब सेना को वैकल्पिक भूमि मिल गई है।
1973 में ये भूमि जम्मू विश्वविद्यालय को आवंटित हुई थी। हालांकि, बाद में भूमि सेना को दे दी, तब से यह सेना के ही कब्जे में है। 2016 से भूमि को खाली करने की कवायद सक्रिय रूप से चल रही है। अब केंद्रीय रक्षामंत्री ने भी भूमि को खाली करने को हरि झंडी दे दी है।
कश्मीर एंड जम्मू यूनिवर्सिटी एक्ट 1969 के तहत जम्मू विवि स्थापित हुआ था। विवि का नया कैंपस 118.70 एकड़ में फैला हुआ है, जबकि ओल्ड कैंपस 10.5 एकड़ में है। अब विवि को नए कैंपस के साथ लगती सेना के कब्जे वाली 16.30 एकड़ जमीन मिलने वाली है। इससे जमीन की कमी पूरी होगी।