खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में एक आईआरपी जवान अपने ही घर में मृत मिला है। मृतक धीरज के भाई सुनील पगोत्रा के घर पर मंगलवार को सीबीआई ने भर्ती घोटाले मामले में छापेमारी की थी।
जम्मू के खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में एक युवक अपने ही घर में मृत पाया गया है। मृतक धीरज पगोत्रा भारतीय रेलवे पुलिस (आईआरपी) में तैनात था। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर अपने घर पर था। मृतक धीरज के भाई सुनील पगोत्रा के घर पर मंगलवार को सीबीआई ने भर्ती घोटाले मामले में छापेमारी की थी। सुनील पगोत्रा पुलिस कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद मंगलवार शाम दोनों भाईयों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद धीरज पगोत्रा अपने घर ओलड मट्टू में चला गया और सुबह वह कमरे में मृत पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।